sponsor banner
sponsor
ads banner
sponsor banner
sponsor
ads banner
अंतरराष्ट्रीययहां देखें Malaysia Masters 2023 से जुड़ी सभी डिटेल्स

यहां देखें Malaysia Masters 2023 से जुड़ी सभी डिटेल्स

Malaysia Masters 2023: एक महीने के लंबे ब्रेक के बाद बीडब्ल्यूएफ टूर (BWF Tour) फिर से शुरू होने के लिए तैयार है। मलेशिया मास्टर्स जो एक बीडब्ल्यूएफ सुपर 500 इवेंट है, मंगलवार, 23 मई 2023 से शुरू होगा। दुनिया के शीर्ष खिलाड़ी सुदीरमन कप 2023 (Sudirman Cup 2023) के बाद टूर्नामेंट में वापसी करेंगे। अकाने यामागुची महिला एकल की शीर्ष वरीयता प्राप्त खिलाड़ी होंगी। वहीं पुरुष एकल में एंथोनी जिनटिंग, ली ज़ी जिया, वांग ज़ी यी, रत्चानोक इंतानोन भी टूर्नामेंट में अन्य शीर्ष खिलाड़ी होंगे। इसके अलावा पीवी सिंधु, एचएस प्रणय और पुरुष युगल जोड़ी सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी टूर्नामेंट में भारत की अगुवाई करेंगे।

ये भी पढ़ें- Sudirman Cup 2023: चीन ने जीता लगातार तीसरा सुदीरमन कप

Malaysia Masters 2023: मलेशिया मास्टर्स
डिफेंडिंग चैंपियन – 2021 संस्करण

पुरुष एकल- चिको ऑरा द्वि वार्डोयो (इंडोनेशिया)
महिला एकल – एन से-यंग (दक्षिण कोरिया)
मेन्स डबल्स – फजर अल्फियन/मुहम्मद रियान अर्दियांतो (इंडोनेशिया)
महिला युगल – चेन किंगचेन / जिया यिफान (चीन)
मिश्रित युगल – झेंग सिवेई / हुआंग याकिओंग (चीन)

Malaysia Masters 2023: मलेशिया मास्टर्स 2023 शेड्यूल
पहला दौर- 23 मई और 24 मई
दूसरा दौर- 25 मई
क्वार्टर फाइनल – 26 मई
सेमी फाइनल- 27 मई
फाइनल – 28 मई

Malaysia Masters 2023: मलेशिया मास्टर्स 2023 पुरस्कार राशि

इवेंट विनर फाइनलिस्ट सेमीफाइनल क्वार्टर फाइनल अंतिम 16
सिंगल्स  $27,000 $13,680 $5,220 $2,160 $1,260
डबल्स $28,440 $13,680 $5,040 $2,610 $1,350

 

Malaysia Masters 2023: टॉप सीड

पुरुष एकल
विक्टर एक्सेलसन – डेनमार्क
एंथोनी सिनिसुका गिंटिंग – इंडोनेशिया
जोनाथन क्रिस्टी – इंडोनेशिया
ली ज़ी जिया – मलेशिया
कोडाई नारोका – जापान
चाउ टीएन चेन – चीनी ताइपे
लोह कीन यू – सिंगापुर
कुनलावुत वितिदसर्न – थाईलैंड

महिला एकल
अकाने यामागुची – जापान
वांग झी यी – चीन
रत्चानोक इंतानोन – थाईलैंड
हान यू – चीन
पोर्नपावी चोचुवोंग – थाईलैंड
पीवी सिंधु – भारत
ग्रेगोरिया मारिस्का तुनजुंग – इंडोनेशिया
बुसानन ओंगबामरुंगफान – थाईलैंड

पुरुष युगल
फजर अल्फियन/मुहम्मद अर्दियांतो – इंडोनेशिया
आरोन चिया/सो वूई यिक – मलेशिया
हेंड्रा सेतियावान/मोहम्मद एहसान – इंडोनेशिया
ताकुरो होकी/युगो कोबायाशी – जापान
चिराग शेट्टी/सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी – भारत
टियो ई यी/ओंग यू सिन – मलेशिया
किम एस्ट्रुप/एंडर्स रासमुसेन – डेनमार्क
लियो कारनांडो/डैनियल मार्थिन – इंडोनेशिया

महिला युगल
चिहारू शिदा/नामी मात्सुयामा – जापान
अप्रियानी राहायू/सीती रमजान्टी-इंडोनेशिया
किम सो येओंग/कोंग ही योंग – दक्षिण कोरिया
युकी फुकुशिमा/सायाका हिरोटा-जापान
किम हे जोंग/जियोंग ना-यून – दक्षिण कोरिया
पर्ल टैन/थिनाह मुरलीधरन – मलेशिया
वकाना नागहारा, मायू मात्सुमोतो – जापान
राविंदा प्रजोंगजई/जोंगकोल्फोन किटिथाराकुल-थाईलैंड

मिश्रित युगल
युता वातानाबे/अरिसा हिगाशिनो – जापान
देचापोल पुवारानुक्रोह/सपिश्री तारातानाचाई – थाईलैंड
सेओ सेउंग-जे / चाई यू जंग – दक्षिण कोरिया
फेंग यान झे/हुआंग डोंग पिंग – चीन
गोह सून हुआत/लाई शेवोन जेमी – मलेशिया
रॉबिन टेबलिंग / सेलेना पीक – नीदरलैंड्स
किम वोन हो/जियोंग ना-यून – दक्षिण कोरिया
रेहान कुशारजंतो/लिसा कुसुमावती – इंडोनेशिया

Malaysia Masters 2023: कहां देखें मलेशिया मास्टर्स बैडमिंटन की लाइव स्ट्रीमिंग?
मैचों को बीडब्ल्यूएफ के आधिकारिक यूट्यूब चैनल बीडब्ल्यूएफ टीवी पर लाइव देखा जा सकता है।

 

Deepak Singh
Deepak Singhhttps://onlinebadminton.net/
यहां आपको बैडमिंटन के बारे में नवीनतम समाचार और कहानियां, साथ ही इसके कुछ इतिहास मिलेंगे। यहां रहने का आनंद!
संबंधित लेख

सबसे अधिक लोकप्रिय