Badminton World Championships: भारत के कुल चार एकल शटलर और छह युगल जोड़ी 21 अगस्त से 28 अगस्त 2023 तक कोपेनहेगन, डेनमार्क में आगामी बीडब्ल्यूएफ बैडमिंटन विश्व चैंपियनशिप में भाग लेंगे। इस सूची में हम भारतीय खिलाड़ियों की वरीयता पर एक नजर डालेंगे। जो इस टूर्नामेंट का हिस्सा बनेंगे।
ये भी पढ़ें- Australian Open: Beiwen Zhangs ने स्वर्ण पदक जीता
Badminton World Championships: यहां देखें इस टूर्नामेंट में भाग लेने वाले सभी भारतीय खिलाड़ियों की लिस्ट
पुरुष एकल: पुरुष एकल वर्ग में एचएस प्रणय, लक्ष्य सेन और किदमाबी श्रीकांत भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए नजर आएंगे। जबकि एचएस प्रणय को नौवीं वरीयता और लक्ष्य सेन को ग्यारहवीं वरीयता दी गई है, पूर्व विश्व नंबर 1 किदांबी श्रीकांत टूर्नामेंट में गैर वरीयता प्राप्त खिलाड़ी के रूप में शुरुआत करेंगे।
तीनों में से किदांबी श्रीकांत और लक्ष्य ने विश्व चैंपियनशिप में एक-एक पदक जीता है, जिसमें किदांबी ने 2021 संस्करण में रजत और लक्ष्य ने कांस्य पदक जीता है। एचएस प्रणय पिछले दो संस्करणों से क्वार्टरफाइनल में हार रहे हैं और वह इसे बदलने की कोशिश करेंगे। हालांकि ऑस्ट्रेलियन ओपन में प्रणय का शानदार प्रदर्शन नजर आया था। जहां वह इस टूर्नामेंट के फाइनल तक पहुंचे थे। लेकिन वह इस टूर्नामेंट को जीतने में कामयाब नहीं हो पाए।
महिला एकल: 29 जुलाई को साइना नेहवाल के हटने के बाद महिला एकल वर्ग में पीवी सिंधु भारत का एकमात्र प्रतिनिधित्व करेंगी। इस समय कठिन सीजन को झेलते हुए सिंधु को टूर्नामेंट में 16वीं वरीयता दी गई है। पीवी सिंधु 2017 और 2018 में दो रजत पदक के बाद 2019 में खिताबी जीत सहित पांच पदकों के साथ टूर्नामेंट के इतिहास में भारत की सबसे सफल शटलर हैं।
पुरुष युगल: वर्तमान में विश्व में दूसरे स्थान पर काबिज एशियाई चैंपियन सात्विक रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी पुरुष युगल वर्ग में दूसरे वरीय के रूप में टूर्नामेंट में उतरेंगे। एमआर अर्जुन और ध्रुव कपिला इस श्रेणी में दूसरी जोड़ी होंगे।
महिला युगल: ट्रीसा जॉली और गायत्री गोपीचंद की जोड़ी को वर्ग में 16वीं वरीयता दी गई है और वे कुछ बड़े नामों को हराना चाहेंगी। इस श्रेणी में एक और जोड़ी अश्विनी भट्ट और शिखा गौतम की है।
मिश्रित युगल: मिश्रित युगल में भारत के पास दो गैरवरीय जोड़ियां हैं। शीर्ष रैंक वाली भारतीय मिश्रित युगल जोड़ी रोहन कपूर और एन सिक्की रेड्डी टूर्नामेंट से कुछ महत्वपूर्ण रैंकिंग अंक और बड़ी जीत हासिल करना चाहेंगे।
इस श्रेणी में एक और जोड़ी वेंकट प्रसाद और जूही देवांगन की है। विश्व चैंपियनशिप के लिए ड्रॉ 10 अगस्त 2023 को होगा।
ये भी पढ़ें- Australian Open 2023 के फाइनल मैच में हारे HS Prannoy
Badminton World Championships: इस टूर्नामेंट में भारतीय खिलाड़ियों द्वारा जीते गए पदक
खिलाड़ी पदक श्रेणी वर्ष
प्रकाश पदुकोण कांस्य पदक पुरुष एकल 1983
ज्वाला गुट्टा और अश्विनी पोनप्पा कांस्य पदक महिला युगल 2011
पीवी सिंधु कांस्य पदक महिला एकल 2013
पीवी सिंधु कांस्य पदक महिला एकल 2014
साइना नेहवाल रजत पदक महिला एकल 2015
साइना नेहवाल कांस्य पदक महिला एकल 2017
पीवी सिंधु रजत पदक महिला एकल 2017
पीवी सिंधु सिल्वर पदक महिला एकल 2018
पीवी सिंधु गोल्ड महिला एकल 2019
बी साई प्रणीत कांस्य पदक पुरुष एकल 2019
किदांबी श्रीकांत सिल्वर पदक पुरुष एकल 2021
लक्ष्य सेन कांस्य पदक पुरुष एकल 2021
चिराग शेट्टी – सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी कांस्य पदक पुरुष युगल 2022
Nice
Great