ads banner
ads banner
राष्ट्रीयNational Games 2022: 27 सितंबर से शुरू होंगे राष्ट्रीय खेल, यहां देखें...

National Games 2022: 27 सितंबर से शुरू होंगे राष्ट्रीय खेल, यहां देखें बैडमिंटन के सभी खिलाड़ियों की लिस्ट

National Games 2022: 27 सितंबर से शुरू होंगे राष्ट्रीय खेल, यहां देखें बैडमिंटन के सभी खिलाड़ियों की लिस्ट

National Games 2022: दिल्ली कैपिटल बैडमिंटन संघ (DCBA) ने गुजरात में 27 सितंबर से 10 अक्टूबर तक होने वाले आगामी राष्ट्रीय खेलों में भाग लेने के लिए 15 सदस्यीय टीम का चयन किया है।

सात साल के अंतराल के बाद राष्ट्रीय बहु खेल प्रतियोगिता का 36वां सत्र गुजरात के छह शहरों में आयोजित किया जाएगा। पिछली बार राष्ट्रीय खेल 2015 में केरल में आयोजित किए गए थे। राष्ट्रीय खेलों में बैडमिंटन स्पर्धाएं सूरत में चार से नौ अक्टूबर तक होंगी।

दिल्ली की मिश्रित टीम में अर्जुन रेहानी, वैभव जाधव, नितिन कुमार, हर्ष राणा, ईशान दुग्गल, लिखिता श्रीवास्तव, दीपशिखा सिंह, भारती पाल, नवधा मंगलम और खुशी गुप्ता शामिल हैं।

व्यक्तिगत स्पर्धाओं के लिए कार्तिकेय गुलशन कुमार, आशी रावत, रोहन कपूर, कनिका कंवल, खुशी गुप्ता और काव्या गुप्ता को चुना गया है।

डीसीबीए ने एक प्रेस रिलीज में कहा, ‘‘दिल्ली की टीमों का चयन दिल्ली राज्य चैंपियनशिप सहित चार राज्य रैंकिंग टूर्नामेंटों में प्रदर्शन के आधार पर किया गया है।’’

भारतीय बैडमिंटन संघ (बीएआई) ने शुक्रवार को कहा था कि असम, महाराष्ट्र, तेलंगाना, उत्तराखंड, केरल और गुजरात के साथ दिल्ली की टीम राष्ट्रीय खेलों में मिश्रित टीम चैंपियनशिप में भाग लेने की पात्र हैं।

डीसीबीए ने आठ से 11 सितंबर तक जम्मू में होने वाली उत्तर क्षेत्र अंतरराज्यीय बैडमिंटन चैंपियनशिप के लिए भी अपनी टीम की घोषणा की।

National Games 2022: टीम इस प्रकार हैं

राष्ट्रीय खेल:

मिश्रित टीम चैंपियनशिप: अर्जुन रेहानी, वैभव जाधव, नितिन कुमार, हर्ष राणा, ईशान दुग्गल, लिखिता श्रीवास्तव, दीपशिखा सिंह, भारती पाल, नवधा मंगलम और खुशी गुप्ता।

व्यक्तिगत स्पर्धा: कार्तिकेय गुलशन कुमार, आशी रावत, रोहन कपूर, कनिका कंवल, खुशी गुप्ता और काव्या गुप्ता।

उत्तर क्षेत्र अंतर राज्यीय चैंपियनशिप:

पुरुष: अर्जुन रेहानी, वैभव जाधव, हर्ष राणा, नितिन कुमार और ईशान दुग्गल।

महिला: लिखिता श्रीवास्तव, दीपशिखा सिंह, नवधा मंगलम, खुशी गुप्ता, और काव्या गुप्ता।

लड़कों की अंडर-19: अभिनव मंगलम, एस गेनपॉल, रुद्रांश नेगी, शिवांश नेगी और वासु हिम्मतरामका।

लड़कियों की अंडर-19: इशिता नेगी, टिया डब्बास, इसोबेल कुरियन, स्तुति अग्रवाल, आयुषी डोधवाल।

Deepak Singh
Deepak Singhhttps://onlinebadminton.net/
यहां आपको बैडमिंटन के बारे में नवीनतम समाचार और कहानियां, साथ ही इसके कुछ इतिहास मिलेंगे। यहां रहने का आनंद!

बैडमिंटन न्यूज़ हिंदी

नवीनतम बैडमिंटन स्टोरीज