ads banner
ads banner
अंतरराष्ट्रीयChina Masters 2023 से पहले HS Prannoy को लगा ये झटका

China Masters 2023 से पहले HS Prannoy को लगा ये झटका

China Masters 2023 से पहले HS Prannoy को लगा ये झटका

China Masters 2023: भारत के स्टार शटलर और डब्ल्यूआर-8 एचएस प्रणय (HS Prannoy) अगले सप्ताह चाइना मास्टर्स में प्रतिस्पर्धा करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं, लेकिन टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही उन्हें एक छोटा सा झटका लग गया है। नहीं, यह कोई चोट नहीं है। इस टूर्नामेंट के लिए शेन्जेन (Shenzhen) पहुंचने के बाद प्रणय ने सोशल मीडिया पर सभी को अपने खराब गुणवत्ता वाले बैग के बारे में सूचित किया, जिसके दोनों जिपर खो गए थे। हालांकि यह उनके लिए मजेदार नहीं हो सकता है, लेकिन प्रणय ने एक मजेदार ट्वीट किया है।

एचएस प्रणय ने लिखा कि, “कल रात यहां शेन्जेन पहुंचे और पाया कि दोनों जिपर पुल गायब हैं 👀 तीसरी बार मैंने विभिन्न कारणों से @SamsoniteIndia से इस सूटकेस को बदला है। लेकिन गुणवत्ता बहुत खराब है। सोच रहा हूं कि मैं भारत वापस कैसे आऊंगा।“

इस बीच किटबैग और एयरलाइंस के साथ एचएस प्रणय का इतिहास कोई नया नहीं है। 2017 में, मुंबई से बेसल की यात्रा के दौरान लुफ्थांसा एयरलाइंस ने उनका सामान खो दिया था, जहां उन्हें स्विस ओपन के लिए उपस्थित होना था। जिसके बाद योनेक्स ने उन्हें प्रतिस्पर्धा करने के लिए रैकेट प्रदान किए।

चाइना मास्टर्स से पहले प्रणय जापान मास्टर्स का हिस्सा बने थे। जहां वह दूसरे दौर तक पहुंचे थे। जहां उनका सामना चाउ टीन चेन से हुआ था। जहां भारतीय शलटर को हार का सामना करना पड़ा था और इस टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा था।

China Masters 2023: कब और कहां होगा चाइना मास्टर्स 2023?

चाइना मास्टर्स 2023 बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर सुपर का एक 750 टूर्नामेंट है। जो इस साल 21 से 26 नवंबर तक
शेन्जेन, गुआंग्डोंग, चीन में शेन्जेन बे जिमनैजियम में खेला जाएगा।

China Masters 2023: चाइना मास्टर्स 2023 का पूरा शेड्यूल

2023 चाइना मास्टर्स का शेड्यूल नीचे दिया गया है, जिसका फाइनल रविवार, 26 नवंबर 2023 को खेला जाएगा।

दिनतारीखराउंड
मंगलवार – Day 121 November 2023राउंड 32 के मैच
बुधवार – Day 222 November 2023राउंड 32 के मैच
गुरुवार – Day 323 November 2023राउंड 16 के मैच
शुक्रवार – Day 424 November 2023क्वार्टर फाइनल मैच
शनिवार – Day 525 November 2023सेमीफाइनल मैच
रविवार – Day 626 November 2023फाइनल्स

 

China Masters 2023: क्या है चाइना मास्टर्स 2023 की प्राइज मनी?

चाइना मास्टर्स 2023 की प्राइज मनी की बात करें तो यह 1,150,000 अमेरिकी डॉलर है। जिस वितरित सूची नीचे दी गई है।

सिंगल्सडबल्स
विनर$80,500$85,100
रनर-अप$39,100$40,250
सेमी-फाइनलिस्ट$16,100$16,100
क्वार्टर-फाइनलिस्ट$6,325$7,187.50
अंतिम-16$3,450$3,737.50
अंतिम-32$1,150$1,150

 

China Masters 2023: चाइना मास्टर्स को लाइव कहां देख सकते हैं?

चाइना मास्टर्स 2023 की लाइव स्ट्रीमिंग की बात करें तो भारत इस टूर्नामेंट की लाइव स्ट्रीमिंग नहीं दिखाई जाएगी। लेकिन दर्शक इसे BWF TV पर इसे लाइव देख सकते हैं।

Deepak Singh
Deepak Singhhttps://onlinebadminton.net/
यहां आपको बैडमिंटन के बारे में नवीनतम समाचार और कहानियां, साथ ही इसके कुछ इतिहास मिलेंगे। यहां रहने का आनंद!

बैडमिंटन न्यूज़ हिंदी

नवीनतम बैडमिंटन स्टोरीज