ads banner
ads banner
राष्ट्रीयBadminton Competition 2022: स्टेडियम की छत से टपका पानी, खेलते समय परेशान...

Badminton Competition 2022: स्टेडियम की छत से टपका पानी, खेलते समय परेशान हुए शलटर्स

Badminton Competition 2022: स्टेडियम की छत से टपका पानी, खेलते समय परेशान हुए शलटर्स

Badminton Competition 2022: योनेक्स सनराइज यूपी स्टेट अंडर-19 मेजर बैडमिंटन टूर्नामेंट 2022 का शुभारंभ गुरुवार से हुआ था। जो 22 से 25 सितंबर तक चलेगा। लेकिन इस टूर्नामेंट के पहले दिन ही होने वाली लगातार बारिस से शलटर्स को काफी समस्याओं का सामना पड़ा। इस टूर्नामेंट को कराने के लिए स्पोर्ट्स स्टेडियम बैटडमिंटन हाल और विस्डम पब्लिक स्कूल बैडमिंटन हाल में कराने के लिए निर्धारित किया गया था।

ये भी पढ़ें- Badminton News : लक्ष्य संहिता ने ली चोंग वेई बैडमिंटन टूर्नामेंट में शीर्ष सम्मान हासिल किया

लेकिन स्टेडियम की छत से पानी टपकने की वजह से स्कूल में मुकाबलों को कराना पड़ा। लेकिन स्कूल के हाल में भी बरसात की बूंदे लगातार बैडमिंटन कोर्ट पर गिरती रहीं। जिसकी वजह से खिलाड़ी मैच के दौरान अपने पैरों को पोछते हुए नजर आए। बैडमिंटन कोच विकास चोहान ने बताया कि इस टूर्नामेंट में करीब 300 खिलाड़ी एक दिन में भाग लेगें।

Badminton Competition 2022: पहले दिन बालक-बालिका वर्ग में सिंगल्स के नाकआउट मैचों में अलीगढ़ समेत लखनऊ, आगरा, गोरखपुर, हापुड़, वाराणसी, मेरठ, अयोध्या व बुलंदशहर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर अगले चरण में प्रवेश किया।

ये भी पढ़ें- Assam Badminton Association : 26 सितंबर से दक्षिण एशिया क्षेत्रीय जूनियर बैडमिंटन की मेजबानी करेगा

लड़कों के वर्ग में देवराज (अलीगढ़) ने हर्षित गुप्ता (मुरादाबाद) को 30–28 से हराया। मुकुल वर्मा (लखनऊ) ने हरीश काजी (मुजफ्फरनगर) को 30–26 से हराया। हिमांशु राणा (आगरा) ने अरुण सारस्वत (हाथरस) को 30–21 हराया। अभिषेक कुशवाहा (गोरखपुर) ने पुष्पेंद्र सिंह (अलीगढ़) को 30–13 से हराया। सौरभ यादव (वाराणसी) ने फलेश प्रजापति (अलीगढ़) को 30–15 से हराया।

वर्धन तिवारी (इटावा) ने निखिल कुमार गाजियाबाद को 30-29 से हराया। मनजीत खन्ना (आजमगढ़) ने पार्थ वर्मा (अलीगढ़) को 30-14 से हराया। वहीं लड़कियों के वर्ग में आयुषी चौहान (मेरठ) ने करिश्मा नेगी (गाजियाबाद) को 30-20 से हराया। रिद्धि भारद्वाज (हापुड़) ने श्रेया सिंह (अयोध्या) को 30–15 से हराया। शोभा (अलीगढ़) ने जयश्री गुप्ता (प्रयागराज) को 30–13 से हराया।

 

Deepak Singh
Deepak Singhhttps://onlinebadminton.net/
यहां आपको बैडमिंटन के बारे में नवीनतम समाचार और कहानियां, साथ ही इसके कुछ इतिहास मिलेंगे। यहां रहने का आनंद!

बैडमिंटन न्यूज़ हिंदी

नवीनतम बैडमिंटन स्टोरीज